Latest News

जालंधर के देओल नगर में दिखा तेंदुआ हुआ ग़ायब,दहशत का माहोल,वन विभाग ढूँढने में जुटा

By 03-1-2023

Published on 03 Jan, 2023 10:58 AM.

जालंधर(प्रजातंत्र शक्ति, मनिंदर) पंजाब में जालंधर के देओल नगर में तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए की सारी हरकतें एक घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिस समय तेंदुआ गली में आया, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो तेंदुआ किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता था। देओल नगर में लगे CCTV कैमरे में तेंदुआ कैद तो हुआ, लेकिन वह कहां गया उसका कुछ पता नहीं लग पाया है। गली में चक्कर काटने के बाद तेंदुआ अचानक गायब हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी है। अधिकारियों का कहना है कि शायद यह जंगल से भटक कर यहां पर पहुंचा है। इसे तलाश रहे हैं।

Viewers: 57216

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper